बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस में आग लगने से मची चीख-पुकार, बड़ा रेल हादसा टला
अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में शुक्रवार रात नगीना के पास शॉर्ट सर्किट से ...और पढ़ें

HighLights
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, आग पर पाया काबू।
नगीना के पास हुई घटना, ट्रेन सवा घंटे देरी से रवाना।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। अमृतसर से चलकर जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस -6 में अचानक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर रेलवे स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यात्रियों को नीचे उतरा गया। फायर उपकरणों से लगी आग को बुझाया गया। आग से यात्रियों के दो बैग और एक थैला जल गया। जलता सामान यात्रियों ने ट्रेन से बाहर फेंक दिया। जांच के बाद ट्रेन को सवा घंटे देरी से लागू कर दिया गया गया।
शहीद एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात अमृतसर से चलकर बिहार के जयनगर जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे में ट्रेन नगीना में स्थित डबल फाटक पहले ही पहुंची थी। अचानक स्लीपर एस-छह कोच में सीट नंबर 65 के ऊपर चार्चिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। धुआं उठते हुए कोच में सवार 80 यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन को डबल फाटक के पास रूक गई। आनन-फानन में यात्रियों ने नीचे उतर गए। इस दौरान चिंगारी उठने से यात्रियों के दो बैग और एक थैले ने आग पकड़ ली।
यात्रियों ने सामान को बाहर फेंक दिया। सीओ राजेश सोलंकी, दमकल कर्मी और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गया। आधे घंटे प्रयास के बाद पूरी तरह आग बुझाया गया। धुआं भी बंद करा दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाकर स्टेशन पर खड़ा किया गया। बिजनौर मार्ग को वाहनों के लिए चालू किया गया। रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग की इलेक्ट्रीशियन ने बारीकी से जांच की।
जांच के बाद करीब एक घंटे बाद यात्रियों को बैठाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर सतवीर सिंह ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट में धुआं निकलने की वजह से हादसा हुआ था। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। फायर उपकरण और दमकल गाड़ी ने धुआं को बंद कराया गया। जांच के बाद शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना कर दिया गया। किसी को हानि नहीं हुई है।
