सात और नए केस, एक्टिव के 172
कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। रविवार को मात्र सात नये मिले है। जबकि 14 लोग ठीक होकर घर लौटे है। अब जिले में मात्र 172 सक्रिय केस है। जिले भर में रविवर को मात्र सात नये रोगी मिले है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3476 हो गई है। रविवार को 14 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे है। अब जिले में मात्र 172 ही सक्रिय रोगी शेष है।
बिजनौर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। रविवार को मात्र सात नये मिले है। जबकि 14 लोग ठीक होकर घर लौटे है। अब जिले में मात्र 172 सक्रिय केस है। जिले भर में रविवर को मात्र सात नये रोगी मिले है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3476 हो गई है। रविवार को 14 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे है। अब जिले में मात्र 172 ही सक्रिय रोगी शेष है। अब जक जिले में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 169316 लोगों के सैम्पल जांच को भेज जा चुके है। इनमें से
अब तक 167510 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सीएमओ कार्यालय को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 164054 निगेटिव पाये गये, जबकि 3476 लोग पॉजिटिव पाये गये। अब मात्र 1806 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव का कहना है कि यह लोगों की जागरुकता का ही परिणाम है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। लेकिन कुछ लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे है, जो उनके एवं उनके परिजनों के लिए
घातक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि अकारण घर से बाहर न निकले। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क अवश्य ही लगाएं। बार बार मास्क को हाथ न लगाएं। नियमित अंतराल पर साबुन पानी से हाथ धोएं। साबुन पानी उपलब्ध् नहीं होने की स्थिति में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। भीड़ का हिस्सा न बने। लोगों से बात करते समय कम से कम दो गज की दूरी बना कर रखे। कोरोना संक्रमण का खात्मा करने के लिए निर्देशों का पालन करे। खुद एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखे।