सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका
जासं, बिजनौर : दलित एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को कांशीराम कालोनी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव का पुतला फूंका।
जासं, बिजनौर : दलित एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को कांशीराम कालोनी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव का पुतला फूंका। आंदोलित लोगों का कहना था, कि सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव की कार्यशैली हमेशा विवादित रही है तथा उनके दो साल के कार्यकाल में में पार्टी कमजोर हुई है। निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को तव्वजो नहीं देते। उनकी दलित मुस्लिम विरोधी छवि से सपा को नुकसान हुआ है। अब बसपा व सपा के गठबंधन के बाद किसी मुस्लिम निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भी भेजा गया। पुतला फूंकने वालों में नजाकत, अशोक, इमरान, आसिफ खां, सुहैल, नबील, नितेश, सूरज आदि मौजूद रहे।