भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्ला बोल
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपाइयों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
बरेली : पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपाइयों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि पर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सपाइयों ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक विरोध जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला को सौंपा। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार को भंग करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कैंट, शहर और बिथरी चैनपुर विधानसभा प्रभारी महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा देश और प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतें भाजपा सरकार की शह पर समाज को बांटने की कोशिशें कर रही हैं। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं बढ़ी हैं। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है, जिससे समाज का हर तबका प्रभावित है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भोजीपुरा विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने एसडीएम सदर एमपी सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला सचिव हैदर अली, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान, डॉ. फरीदा सुल्ताना, महानगर महामंत्री दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, शमीम अहमद, अयूब हसन, हरीशंकर यादव, मुकेश पांडेय, तनवीर उल इस्लाम, हसीब खान, मोहसिन खान, फहीम हैदर, निशा शर्मा, अमित सक्सेना, आरिफ कुरैशी, सलीम पटवारी, अब्दूल कयूम खां आदि मौजूद रहे। इनसेट
- सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला
- राष्ट्रपति से की देश और प्रदेश की भाजपा सरकार को भंग करने की मांग
- पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से लुट रही जनता की कमाई