बाजार में रही आवाजाही, दुकानों पर लगी भीड़
शहर में गुरुवार को बाजार खुलने पर काफी भीड़ रही। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान किए।
बिजनौर, जेएनएन। शहर में गुरुवार को बाजार खुलने पर काफी भीड़ रही। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान किए। अधिकारियों ने चेकिग कर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। एसपी देहात ने रोडवेज बस स्टैंड नजीबाबाद पर चेकिग अभियान चलाया। देर शाम होने पर पुलिस ने घूमकर बाजार बंद कराया।
बुधवार को जिले में बाजार खुले। सड़कों और बाजार में भीड़-भाड़ रही। सामान खरीदारी के लिए देहात क्षेत्र से भी लोगों ने शहर में रुख किया। कस्बों में भी दुकानों पर भीड़ लगी रही। सामान की खरीदारी की। कपड़े, परचून और अन्य दुकान पर भी भीड़ रही। इस भीड़ में कुछ लापरवाह भी शामिल रहे। कोरोना से खतरे से अनजान है। अभी भी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। दुकानों पर भीड़-भाड़ रही। कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह कम नहीं हुई है, ऐसे में सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ लापरवाह लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सबक सिखाने के लिए चेकिग अभियान भी चलाया। बिना मास्क के घूमने वाले 200 लोगों के चालान का एक लाख का जुर्माना वसूला गया। एसपी देहात संजय कुमार ने नजीबाबाद स्टेशन पर चेकिग कर वाहनों और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। शास्त्री चौक पर भी चेकिग कर वाहनों के चालान किए गए। उधर, दमकल विभाग की गाड़ियों ने जिलेभर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। नगरों और कस्बों में छिड़काव हुआ। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है।