एक दीप राष्ट्र के नाम जलाकर की मंगल कामना
धामपुर (बिजनौर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ का आयोजन
धामपुर (बिजनौर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अलावा शाम के समय दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया तथा एक दीप राष्ट्र के नाम जलाकर मंगल कामना की गई। दीपावली त्योहार के मौके पर बुधवार को संघ कार्यालय पर पंडित कैलादास ने वैदिक धर्म के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान देश के लिए मंगल कामना की। इसके अलावा शाम के समय स्वयंसेवकों ने एक दीप राष्ट्र के नाम जलाकर अनेक दीपों से भारत के मानचित्र को सजाकर राष्ट्र के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख विपिन ने कहा कि देश को परम वैभव पर बैठाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक कुलदीप, नगर कार्यवाह अनिल कुमार, लोकेन्द्र, अखिलेश, पराग, आलोक आ•ाद, पर¨वदर, जितेन्द्र, विशाल, अक्षय, उपेन्द्र, पुष्पेंद्र, पवन, हर्ष आदि शामिल रहे।