स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
सदस्य अवनी सिंह सीपी सिंह आयुष चौहान अशोक राजपूत अरुण शर्मा जितेन्द्र बैस अर्जुन चौधरी पुष्पेन्द्र शेखावत नवीन कुमार लोकेश कुमार जेडी शर्मा अंकित जोशी राहुल जोशी समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।
बिजनौर जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को नूरपुर शहर में पथ संचलन किया। इससे पूर्व खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए इन स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम, संघ प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन प्रारंभ किया। खालसा इंटर कॉलेज के मैदान से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का शुरू हुआ पथ संचलन मुख्य मार्गो से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। नागरिकों ने कई स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में जिला प्रचारक कुलदीप सिंह, नगर प्रचारक सचिन देव, खंड संचालक फीना परीक्षित, खंड कार्यवाह जितेन्द्र कुमार, विधायक अशोक राणा, महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, सीपी सिंह, आयुष चौहान, अशोक राजपूत, अरुण शर्मा, जितेन्द्र बैस, अर्जुन चौधरी, पुष्पेन्द्र शेखावत, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, जेडी शर्मा, अंकित जोशी, राहुल जोशी समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।