Move to Jagran APP

किसानों को मजबूर बना रहा कृषि कानून

चांदपुर में राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में रुहेलखंड क्षेत्राध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद होने के कगार पर हैं। कृषि कानून किसानों को मजदूर बना देगा। उन्होंने जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की निदा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:22 PM (IST)
किसानों को मजबूर बना रहा कृषि कानून
किसानों को मजबूर बना रहा कृषि कानून

बिजनौर, जेएनएन। चांदपुर में राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में रुहेलखंड क्षेत्राध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद होने के कगार पर हैं। कृषि कानून किसानों को मजदूर बना देगा। उन्होंने जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की निदा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।

loksabha election banner

मंगलवार को गेस्ट हाउस परिसर में हुई बैठक में एड. प्रवीण देशवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। कहा कि मौजूदा समय में किसान की हालत पतली है। ऊपर से कृषि कानूनों से किसान सेठ लोगों का मजदूर बनकर रह जाएगा। रालोद इस कानून का विरोध करती है और इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज कराकर अपनी मानसिकता को साबित कर दिया है। सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। सरकार की नीतियां भी किसान और आम जनता विरोधी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. ब्रजवीर सिहं ने कहा कि आम आदमी की आय आधी होकर रह गई है। किसान कर्ज नहीं चुकाने के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है। सरकार ने बिजली बिल बढ़ा दिए हैं, जिससे किसान और मजदूर दोहरी मार झेल रहा है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत, वीरेंद्र सिंह, डा. विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, शाहिद प्रधान, शौकत अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.