Move to Jagran APP

रालोद नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

बिजनौरजेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:36 PM (IST)
रालोद नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
रालोद नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

रालोद नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

loksabha election banner

बिजनौर,जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, मुनिदेव शर्मा, ब्रजवीर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाले हुए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के सच्चे अनुयायी बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थामने वाले युवा नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, विवेक देओल, प्रशांत चिकारा, निकुंज अहलावत, निपेन्द्र राठी, चेयरमैन सुरेन्द्र सिह, वकील अहमद, अवनीश कुमार, बलजीत शास्त्री, अनूप कुमार, अंकित, सिंटू चौधरी, हुकम सिंह, राहुल, प्रशांत चौधरी, अखिलेश मौर्य, महेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

गंज दारानगर : अखिल भारतीय हिदू नाई सैन समाज धर्मशाला गंज में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह को संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि चौधरी साकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह एक सच्चे ईमानदार इंसान थे और राजनीतिक तपस्वी एवं गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कभी जात पात की राजनीति नहीं की। सुक्खन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं महाशय सिंह एवं बबलू ठाकुर के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में राम ठाकुर, ओंकार सिंह, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बिनेश चौधरी, पतराम सिंह, पूर्व प्रधान फूल सिंह चौधरी, राधेश्याम सिंह, राकेश ठाकुर, शौकीन, राजवीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई

कोतवाली देहात : क्षेत्र के गांव मलकपुर देहरी व चंदूपुरा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती ठाकुर समाज के लोगों ने उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह ठाकुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चमन सिंह, श्रवण कुमार, प्रभाष कुमार, जयपाल सिंह, शीशपाल सिंह व युवराज सिंह आदि उपस्थित रहे। -संसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.