रालोद नेता नजरबंद, बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ में आहूति
जेएनएन बिजनौर। पुलिस ने दिल्ली में कृषि कानूनों की वापसी को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन क
जेएनएन, बिजनौर। पुलिस ने दिल्ली में कृषि कानूनों की वापसी को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन के मुद्दे पर सोमवार को गीतानगरी में पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। हालांकि एक घंटे तक पुलिस के साथ हुई लुकाछिपी के बाद संगठन के पदाधिकारी नुमाइश चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ में आहूति दी।
किसान आंदोलन के तहत सोमवार को सुबह आठ बजे पुलिस की एक टीम गीता नगरी स्थित रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के आवास पर पहुंच गई। पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल समेत कई अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया। करीब एक घंटे की लुकाछिपी के बाद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल समेत कई अन्य पदाधिकारी नुमाइश चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंच गए। यहां सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हुए यज्ञ में कार्यकर्ताओं ने आहूति दी। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दमनकारी नीतियों की वजह से किसान 26 नवंबर से दिल्ली घेरे हुए हैं, लेकिन सरकार किसानों की बात अनसुनी कर रही है।
वहीं जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान में हित में काम करता रहा है। इस आंदोलन में भी संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, एमपी सिंह, पीतम सिंह, कुलदीप चौधरी, पूनम चौधरी, इकाबलुद्दीन, बलजीत शास्त्री, महेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, प्रवीण सिंह देशवाल, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र पहलवान, डा. वेदपाल सिंह गिल, मास्टर इंद्रमणि सिंह, बरखा देशवाल, शीला देवी, मुफीज आलम गुड्डू, अलबेल सिंह, यशवीर सिंह, सरदार बलवीर सिंह, ओम सिंह, ज्ञानेंद्र चिकारा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।