Move to Jagran APP

अमर सिंह को याद कर भावुक हुए समर्थक

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के नजदीक रहे ठाकुर अमर सिंह को याद कर समर्थक भावुक हो गए। ठाकुर अमर सिंह का जिले में आवागमन रहा। वहीं वह मिशन मोदी अगेन के पहले कार्यक्रम में 13 सितबर 2018 को बिजनौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महात्मा विदुर की धरती को प्रणाम किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:06 AM (IST)
अमर सिंह को याद कर भावुक हुए समर्थक
अमर सिंह को याद कर भावुक हुए समर्थक

बिजनौर, जेएनएन। सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के नजदीक रहे ठाकुर अमर सिंह को याद कर समर्थक भावुक हो गए। ठाकुर अमर सिंह का जिले में आवागमन रहा। वहीं, वह मिशन मोदी अगेन के पहले कार्यक्रम में 13 सितबर 2018 को बिजनौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महात्मा विदुर की धरती को प्रणाम किया।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी और सिने स्टारों के नजदीक रहे ठाकुर अमर सिंह का शनिवार को इलाज के दौरान सिगापुर में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव रहे ठाकुर अमर सिंह का जिले की राजनीति से गहरा नाता रहा है। ठाकुर अमर सिंह 2006 में द्वारिकेश ग्रुप की बहादरपुर चीनी मिल का उदघाटन करने आए थे। इसके बाद कई बार अपने करीबी संजय गहलौत के बुलावे पर अफजलगढ़ और शेरकोट आए। उन्होंने सिने स्टार जयाप्रदा के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित भी किया था। उधर मिशन मोदी अगेन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह राठी ने ठाकुर अमर सिंह की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई शोभा भाई मोदी ने ठाकुर अमर सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिस पर उन्होंने सबसे पहले वह जिले के इंदिरा बाल भवन में हुए सम्मेलन को संबोधित किया था। इसके बाद गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और सहारनपुर में भी भागीदारी भी की। इस मौके पर उनका स्वागत पगड़ी पहनाकर किया था। उन्हें तलवार भी भेंट की थी। भावुक होते हुए ओमकार राठी ने बताया कि ठाकुर अमर सिंह ने उन्हें रामपुर लोकसभा में जया प्रदा के चुनाव में मदद करने के लिए भेजा था।

निधन पर जताया शोक

संवाद सूत्र, शेरकोट : राज्यसभा सांसद अमर सिंह के आकस्मिक निधन पर नगरवासियों ने शोक जताया। इस दौरान समाज सेवियों व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं इस मौेके पर उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संजय गहलौत, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, विजयपाल सैनी, अमिष रस्तोगी, रणजीत सिंह, प्रदीप यादव, मैराजुल हसन, अभिषेक कोहली, विकास दत्त शर्मा, सलीम अहमद, नितिन चौहान, डा. बलराज सिंह, जयपाल सिंह, वसीम कस्सार आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.