बिजनौर जामा मस्जिद के इमाम पर दुष्कर्म का मुकदमा
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारुलहक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।महिला ने मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
बिजनौर (जेएनएन)। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारुलहक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला ने मौलाना पर कल दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि मौलाना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। महिला का आरोप है कि चुड़ैल भगाने का झांसा देकर मौलाना ने कलियर शरीफ ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। घटनास्थल की फुटेज और वायरल वीडियो से पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसी इमाम ने कमलेश तिवारी का सिर कलम करने पर डेढ़ करोड़ के इनाम की घोषणा की थी।
उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मुजफ्फरनगर की महिला कल रात महिला परिजनों के साथ एसपी के सामने पेश हुई और कार्रवाई की मांग की।महिला ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उस पर भूत-प्रेत का साया बताया जा रहा था। ठीक नहीं होने पर एक मौलाना से संपर्क किया।महिला का आरोप है कि बिजनौर शहर के इस मौलाना ने उस पर से हवा उतारने का झांसा दिया। तीन दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में बुलाया और एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने बताया कि उसका यह वीडियो भी वायरल हो गया है। एसपी ने महिला थाने की इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला व मौलाना के अश्लील वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है।