रामगंगा बांध का जलस्तर बढ़ा; यूपी के सात जिलों पर मंडराया खतरा, बरसात न थमीं तो खाली करने का भी नहीं मिलेगा समय
लगातार बारिश के कारण रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो अब 358.530 मीटर तक पहुंच गया ...और पढ़ें

रामगंगा नदी। फाइल फोटो
HighLights
शुक्रवार शाम तक रामगंगा जलाशय का जलस्तर 358.530 मीटर पहुंचा
जलस्तर 364 मीटर से अधिक होने पर शुरू की जाएगी जल की निकासी
जागरण संवाददाता, बिजनौर। लगातार हो रही बरसात के कारण कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता ने बांध क्षेत्र के सभी सात जनपदों के डीएम को पत्र भेज अलर्ट जारी किया है। जलाश्य का जलस्तर 364 मीटर से अधिक होने पर जल निकासी की जाएगी। ऐसे में बांध से जुड़ी नहर व नदियों में बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है।
कालागढ़ क्षेत्र स्थित रामगंगा जलाश्य का जलस्तर 358.530 तक पहुंच चुका है। निर्देशों के अनुसार जलाश्य 30 सितंबर तक जलाशय का जलस्तर 364 मीटर तक भरा जाना प्रस्तावित है। इसके बाद जलाश्य का जलस्तर 364 मीटर से अधिक होने जल निकासी की जाएगी। उधर, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार-पांच दिन में रामगंगा जलाश्य कैचमेंट क्षेत्र व पहाडी क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है और तेजी जलाय का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
कालागढ़ बांध क्षेत्र के जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। ऐसे में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचना दी गई है। अधीक्षण अभियंता के अनुसार जल प्रवाह से बाढ़ की स्थिति बनने की दशा में बांध से नीचे पानी छोड़ने से पूर्व सूचना समय रहते वायरलैस या ईमेल द्वारा दी जाएगी। लेकिन उस समय इतना समय नहीं मिलेगा कि नदी के बहाव क्षेत्र को तत्काल खाली कराया जा सके। अब इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही अभी किया जाना आवश्यक है।
