जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाने की मांग
देश में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और जन संख्या नियंत्रण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को शिवाजी पार्क स्थित एक मंडप में जन संख्या कानून सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार से जन संख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाने और सख्ती से लागू करने की मांग की गई।
बिजनौर, जेएनएन। देश में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को शिवाजी पार्क स्थित एक मंडप में जनसंख्या कानून सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार से जन संख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाने और सख्ती से लागू करने की मांग की गई।
गुरुवार को जनसंख्या कानून सभा का आयोजन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से किया गया। जिसमें राजनेता, शिक्षक, समाजसेवी आदि विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश की जनसंख्या बेतहाशा बढ़ती जा रही है, जनसंख्या के कारण देश की अर्थव्यवस्था भी संकट में है। यदि इसे रोकने के लिए समय से कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में जनसंख्या विस्फोट के कारण देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान सीएए का विरोध कर रहे राजनैतिक दलों पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जेएनयू, जामिया और एएमयू जैसे संस्थानों में जो हिसक प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का हाथ है। उसके द्वारा देश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक डा. हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, ममता सहगल, अंकुश गुप्ता, एसके राजपूत, राजन अग्रवाल, योगेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, हिदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, यशवीर सिंह गीतम, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, ओमकार सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं भारत सेवाधाम आरण्यक ट्रस्ट की ओर से भी सीएए, एनआरसी और जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में एक बैठक की गई। जिसमें इन कानूनों को देशहित में आवश्यक बताते हुए जल्द ही कानून को लागू करने पर बल दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नूरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान अजय पाल सिंह, अनिल कुमार, प्रकाशवीर चंद्र, वासुदेव, वीरेंद्र, हरभजन सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।