Move to Jagran APP

गुरु गोविद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु

धामपुर में स्थानीय गुरुद्वारे में गुरु गोविद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस मौके पर नगर में नौ जनवरी से पांच प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी तथा विशेष कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 07:48 PM (IST)
गुरु गोविद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु
गुरु गोविद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर में स्थानीय गुरुद्वारे में गुरु गोविद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस मौके पर नगर में नौ जनवरी से पांच प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी तथा विशेष कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में 20 जनवरी को गुरु गोविद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते गुरुद्वारा साहिब में 20 जनवरी तक विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गुरुघर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह शबद गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे हैं। वहीं नौ जनवरी, 11 जनवरी, 13 जनवरी, 15 जनवरी व 17 जनवरी को नगर में पांच प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। वहीं 18 से 20 जनवरी तक गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गुरुद्वारे के प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार रविद्र सिंह, बाबू गुलशन लाल छाबड़ा, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, सरदार सतपाल सिंह चावला, एसपी सलूजा, सरदार गुरुशरण सिंह मोहन, सरदार हरपाल सिंह चावला, सरदार हरभजन सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.