रैली से लौट रही भीड़ को देखकर कांग्रेसियों को रोका, झंडे छीने
बिजनौर शास्त्री चौक पर सोमवार दोपहर पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने नजीबाबाद रोड पर झंडे लेकर जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के काफिले को रोक दिया। पुलिस ने उनके झंडे छीन लिए और गाड़ी को थाने भिजवा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री की रैली से निकल रही भीड़ से टकराव की आशंका पर पुलिस ने कांग्रेसियों का काफिला रोका।
बिजनौर: शास्त्री चौक पर सोमवार दोपहर पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने नजीबाबाद रोड पर झंडे लेकर जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के काफिले को रोक दिया। पुलिस ने उनके झंडे छीन लिए और गाड़ी को थाने भिजवा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री की रैली से निकल रही भीड़ से टकराव की आशंका पर पुलिस ने कांग्रेसियों का काफिला रोका।
नजीबाबाद रोड पर मुख्यमंत्री की रैली स्थल था। दोपहर करीब सवा बजे रैली की भीड़ पैदल ही शास्त्री चौक की ओर जा रही थी। तभी कांग्रेसियों की गाड़ियों व बाइकों का काफिला नजीबाबाद रोड पर कैंप कार्यालय की ओर जाने के लिए मुड़ा। पुलिस ने उन्हें शास्त्री चौक पर रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी झड़प ली। पुलिस ने तत्काल उनकी बाइकों को रोकते हुए युवकों के हाथों से झंडे भी छीन लिए। एक गाड़ी को कब्जे में ले थाने भिजवा दिया। उन्हें वापस लौट दिया। कांग्रेस के जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष नावेद खान का कहना है कि भाजपा के इशारे पर पुलिस उन्हें कांग्रेस राष्ट्राध्यक्ष राहुल व प्रियंका की जनसभा में जाने नहीं दे रही है। राहुल व प्रियंका की रैली में आई भीड़ देखकर विपक्षी विपक्षी बौखला गए हैं। वहीं पुलिस का तर्क है कि उस वक्त नजीबाबाद रोड से रैली से भारी भीड़ पैदल ही आ रही थी। चूंकि भीड़ दूसरी पार्टी की थी। इसलिए टकराव होने की आशंका के चलते काफिला रोका गया।