सत्ता की हनक में पुलिस ने छोड़ा घोटाले का आरोपित राशन डीलर
चांदपुर: इसे सत्ता की हनक कहें या कुछ और! खाद्यान्न की कालाबाजारी में नामजद एक राशन डील
चांदपुर: इसे सत्ता की हनक कहें या कुछ और! खाद्यान्न की कालाबाजारी में नामजद एक राशन डीलर को पुलिस ने सरेराह उस समय दबोच लिया, जब वह रोडवेज बस में बैठकर जा रहा था। पुलिस ने बस रुकवाकर उसे हिरासत में ले लिया। खास बात यह है कि चंद घंटे बाद ही पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में उसे रिहा कर दिया। बताया जाता है कि आरोपित राशन डीलर एक भाजपा नेता का भाई है, जिसके चलते उसे छोड़ा गया। उधर, इस घटना क्रम से कुछ देर पूर्व ही पुलिस ने दूसरे आरोपित राशन डीलर का चालान किया।
पिछले दिनों ईपीओए मशीन में गड़बड़ी कर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में राशन डीलरों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। सबसे अधिक घोटाला चांदपुर में हुआ है। अकेले चांदपुर से 32 राशन डीलर नामजद हुए। इसमें एक भाजपा नेता का भाई गजेंद्र ¨सह भी शामिल था। काफी दिनों चली जांच के बाद अब राशन डीलरों की गिरफ्तारी हो रही है। गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की गजेंद्र ¨सह रोडवेज बस में सवार होकर भागने की फिराक में है। पुलिस ने नहटौर चौराहे पर बस रुकवा गजेंद्र को पकड़ लिया। करीब एक से दो घंटे तक पुलिस ने उसे बैठाए रखा। सूत्रों की माने तो जैसे ही गिरफ्तारी की सूचना भाजपा नेताओं को मिली तो पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनना शुरू हो गया। कुछ देर बाद पुलिस ने सत्ता के दबाव में उसे छोड़ दिया। खास बात यह है कि गजेंद्र को छोड़ने से कुछ देर पूर्व ही पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किए गए राशन डीलर यतीश कुमार का चालान किया था। यही नहीं राशन डीलर को पकड़े जाने की वीडियो भी सोशल साइड पर वायरल हो रही, बावजूद इसके पुलिस उसके गिरफ्तार किए जाने की बात से इंकार कर रही है। चोर नहीं राशन डीलर
जब कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र ¨सह से इस बाबत पूछा गया तो उनका बयान चौंकाने वाला था। उन्होंने कहना था कि राशन डीलर कोई चोर नहीं है। यदि छोड़ा गया तो उसे दोबारा पकड़ लिया जाएगा।
वीडियो हो रही वायरल
राशन डीलर के पकड़े जाने की वीडियो कुछ देर बाद ही व्हाट्स एप पर वायरल हो गई। जिसे लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई की वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस पल्ला झाड़ रही है।