सड़क से लेकर बाजारों तक रहा पुलिस का पहरा
बिजनौर जेएनएन। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार को लकर पुलिस सतर्क रही। बाजार और सड़क
बिजनौर, जेएनएन। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार को लकर पुलिस सतर्क रही। बाजार और सड़कों पर पुलिस का पहरा रहा। इस दौरा आने-जानेवाले लोगों पर निगाह रखी गई। पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।
बकरीद को लेकर पुलिस की सतर्कता रही। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के चलते पुलिस सक्रिय रही। दिनभर पुलिस सड़कों पर दौड़ती री। हाईवे और संपर्क मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रही। रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस की तैनाती रही। बसों में पुलिस का चेकिग अभियान चलाया। रोडवेज पर संदिग्धों पर नजर रखी गई। उनसे पूछताछ की गई। जेबकतरों पर भी नजर रखने के लिए चेकिग की गई। सड़क किनारे पीवीआर और थाना पुलिस तैनात रही।
बाजार में पुलिस गश्त करती रही। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने थाना क्षेत्र में भ्रमण किया। ड्यूटी प्वाइंट की जांच की। मंडावर थाना प्रभारी लव सिरोही और कोतवाली देहात मनोज कुमार ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। संदिग्ध बाइक सवारों की तलाशी ली गई। चूंकि इस दौरान जेबकतरे और चेन लुटेरे सक्रिय रहते हैं। घटना की आशंका बनी रहती है। रक्षाबंधक के दिन कोई वारदात नहीं हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर जेबकतरों ने हाथ साफ किया। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जेब से नगदी उड़ा दी और पर्स साफ किया। एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि त्योहार ठीक-ठाक संपर्क हुआ। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।