सामूहिक कार्यक्रम पर रही रोक, रातभर दौड़ी पुलिस
बिजनौर जेएनएन। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कड़ी चौकसी रही। जिले में सामूहिक कार्यक्रम का
बिजनौर, जेएनएन। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कड़ी चौकसी रही। जिले में सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया गया। जगह-जगह पुलिस का पहरा रहा। बुधवार रात तक पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही। गली-मोहल्लों में गश्त की।
बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। सरकारी अमला सड़कों पर रहा। कई स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम की तैयारी थी। सरकार की ओर से सामूहिक कार्यक्रम पर रोक होने के चलते पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस- प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी रातभर कार्यक्रम स्थल और आयोजनों की घेराबंदी में दौड़ती रही। उन्हें सख्त लहजे में कार्यक्रम नहीं करने की चेतावनी दी। बुधवार सुबह से ही रात तक पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह पैदल मार्च किया। शहर, नगरों और कस्बों का निरीक्षण किया। शहर और गलियों में घूमकर गतिविधियों पर नजर रखी। मिश्रित आबादी क्षेत्र में पैदल मार्च किया। बॉर्डर पर भी पुलिस की निगरानी रही। जगह-जगह चेकपोस्ट बनाकर चेकिग की गई। उत्तराखंड से लेकर सीमावर्ती जिलों के संपर्क मार्गों पर पुलिस का पहरा रहा। एसडीएम, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल ने शहर में पैदल मार्च किया। बुधवार रात में नगीना में पुलिस ने लाठी फटकार कर युवकों को खदेड़ दिया। इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। चौराहों पर पुलिस तैनात रही। थाने और यूपी 112 की पीवीआर गाड़ियां सड़कों पर सायरन बजाती दौड़ती रही। एसपी देहात ने बताया कि जिले में पूरी तरह शांति रही। एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस का पहरा रहा है।