बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड
Bijnor News : बिजनौर के बख्शीवाला गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के ...और पढ़ें

बिजनौर के बख्शीवाला गांव में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग।
HighLights
गांव बख्शीवाला की पटाखा फैक्ट्री में आग।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी मजदूर सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बख्शीवाला में शुक्रवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से तिल्ली बम जल गए। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई।
गांव बक्शीवाला में बिंदू की पटाखा बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह 13 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तिल्ली बम में आग लग लग गई है। आग से वहां अफरातफरी मच गई। आग से कुर्सी और मैट भी जल गई। काम कर रहे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया।
सूचना पर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग से एक लाख के लगभग नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। गनीमत रही कि घटना में कोई मजदूर नहीं झुलसा। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गैंग्स्टर बंटी को दो वर्ष की कैद
बिजनौर: विशेष लोक अभियोजन अधिकारी सलीम अख्तर के अनुसार नहटौर थाने में तैनात तत्कालीन एसओ ओमप्रकाश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा के आरोपित बंटी और प्रीतम ने गैंग बना रखा है। उक्त आरोपित लूट और चोरी जैसे संगीन अपराध करते हैं।
उक्त आरोपितों की दहशत के कारण स्थानीय लोग इनके खिलाफ गवाही देने से डरते हैं। उक्त मामले में आरोपित बंटी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र सुनवाई के लिए अपनी पत्रावली अन्य आरोपित से अलग करवा ली थी, जिस कारण आरोपित बंटी के खिलाफ ही सुनवाई हुई। उक्त मामले में न्यायाधीश तालेवर सिंह ने आरोपित बंटी पुत्र रोहतास निवासी मोहल्ला नौधा थाना नहटौर को गैंग्स्टर एक्ट के तहत दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाई है।
