Move to Jagran APP

आकर्षक बनेगी नौ फिट की थाली, होगी विशेष पूजा

नगरवासियों के लिए इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष होने जा रहा है। दरअसल नगर की महिलाओं के एक ग्रुप ने पूजा के लिए विशेष थाली जो तैयार की की है। चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त पूजा की थाली का साइज नौ फिट एक इंच है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:24 AM (IST)
आकर्षक बनेगी नौ फिट की थाली, होगी विशेष पूजा
आकर्षक बनेगी नौ फिट की थाली, होगी विशेष पूजा

बिजनौर, जेएनएन। नगरवासियों के लिए इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष होने जा रहा है। दरअसल, नगर की महिलाओं के एक ग्रुप ने पूजा के लिए विशेष थाली जो तैयार की की है। चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त पूजा की थाली का साइज नौ फिट एक इंच है। साथ ही इसमें 21 सौ बार राम का नाम लिखा गया है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पूजा की थाली का नाम इंडिया स्टार बुक में दर्ज किया गया है। यह थाली नगर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

loksabha election banner

आज गुरू पूर्णिमा का पर्व है। हिदू धर्म में इसकी मान्यता है। नगर निवासी मीनू जिदल ने इसे विशेष बनाने का शानदार प्रयास किया है। मोहल्ला बजरिया निवासी मीनू जिदल पत्नी विनीत जिदल ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उन्होंने एक विशेष पूजा का थाल तैयार करने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने अपनी सहेलियों को इसके बारे में बताया। सभी की सहमति मिलने के बाद इसके बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। 11 सहेलियों की टीम ने इसे चार माह में तैयार किया, जिसका साइज करीब नौ फिट एक इंच है। इसमें छोटे 12 थाल और कलश के साथ दिया भी लगाया गया। इसकी खास बात यह है कि सहेलियों ने अपने हाथों से 2100 बार राम का नाम लिखा। मंगलवार आज गुरु पूर्णिमा की पूजा के लिए इसे विशेष तौर पर सजाया जाएगा। यह पूजा आधारशिला द स्कूल में होगी। उन्होंने बताया कि इस सबसे बड़े थाल का रिकार्ड दर्ज कराने के लिए 20 जून इंडिया स्टार बुक के लिए भेजा गया था। जांच के लिए इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड से अधिकारी उदित गुप्ता आए। जांच के बाद इसे रिकार्ड बुक में शामिल कर लिया गया है। मीनू जिदल ने बताया इस थाली को बनाने में रेणुका जिदल, शिखा जिदाल, आस्था अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मनिका गोयल, हेमा, नीरू भाटिया, उर्वशी ने विशेष सहयोग दिया। बताया कि यह रिकार्ड उन्होंने अपनी सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बनाया है। बताया कि इस रिकार्ड के बाद लिम्का व गिनीज बुक के लिए आवेदन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.