Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने महिलाओं को दिलाया अधिकार: अंजू

नगीना(बिजनौर):भाजपा महिला मोर्चा 'कमल शक्ति' अभियान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान व उनका अधिकार दिलाया है। भाजपा महिला मोर्चा 'कमल शक्ति' अभियान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान व उनका अधिकार दिलाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 10:09 PM (IST)
मोदी सरकार ने महिलाओं को दिलाया अधिकार: अंजू
मोदी सरकार ने महिलाओं को दिलाया अधिकार: अंजू

नगीना(बिजनौर): भाजपा महिला मोर्चा 'कमल शक्ति' अभियान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान व उनका अधिकार दिलाया है।

loksabha election banner

नगीना-धामपुर रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू, क्षेत्रीय मंत्री डा. रचना पाल, जिला अध्यक्ष पूनम गोयल,नीता मित्तल, प्रभा भटनागर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व मंचासीन महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा. अंजू वेरियार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन, वृद्धावस्था, सुकन्या, उज्ज्वला योजना व सुलभ शौचालय योजनाओं समेत अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। मोदी सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई कि आज महिलाएं निडर होकर घूम रही है। कार्यक्रम को डा. रचना पाल, रेनू गोयल, शाकुंभरी देवी, विनोद मलिक, वेद लता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा ओमपाल सैनी, अमित गुप्ता, रंजीत चौधरी, शिवशंकर शंकर सक्सेना, चंद्रशेखर पाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूनम गोयल व संचालन रजनी कालरा व अनीता चौहान ने संयुक्त रूप से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.