विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर के बाशिंदे ध्यान दें! पांच दिन बंद रहेगा नगीना-अकबराबाद रोड रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों से करें आना-जाना

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 07:22 PM (IST)

नगीना-अकबराबाद रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 472सी मरम्मत कार्य के कारण 5 से 9 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नगीना-अकबराबाद रोड रेलवे फाटक बंद रहेगा।

  2. 5 से 9 अक्टूबर तक मरम्मत कार्य चलेगा।

  3. वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का आवागमन होगा।

संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। उत्तर रेलवे धामपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलमार्ग) के अनुसार नगीना और बुंदकी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या-472 सी ग्राम धर्मपुरा के पास पर ट्रैक पर स्लीपर और रेल मरम्मत कार्य की वजह से पांच अक्टूबर की सुबह छह से नौ अक्टूबर की शाम छह बजे तक इस फाटक को बंद किया गया है। इस अवधि में सभी छोटे और बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग गेट संख्या-473 सी और 474 सी से निकाला जाएगा।

45 मिनट तक फाटक बंद रहे
हल्दौर : नगर स्थित रेलवे फाटक पर रविवार को मालगाड़ी के गुजरने के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 45 मिनट तक फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे मालगाड़ी के आगमन पर रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

जाम के चलते कई लोग काफी देर तक फंसे रहे। इस दौरान एंबुलेंस समेत अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगरवासियों का कहना है कि रेलवे फाटक पर अक्सर ट्रेनों के आवागमन के समय जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का समय नष्ट होता है और दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे एवं प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने से नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।