गन्ना क्रय केंद्र पर लगा बंदरों का जमावड़ा
जेएनएन बिजनौर। गांव विजयपुर के समीप किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। गन्ना क्र
जेएनएन, बिजनौर। गांव विजयपुर के समीप किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। गन्ना क्रय केंद्र पर बड़ी संख्या में बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। बंदर गन्ने का नुकसान तो कर ही रहे हैं साथ ही गन्ना लाने वाले किसानों पर भी हमला बोल रहे हैं।
मंडावली क्षेत्र के गांव विजयपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। गन्ना क्रय केंद्र पर सैकड़ों बंदरों ने डेरा डाल रखा है। बंदरों का झुंड गन्ने का नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों का कहना है कि बंदर किसानों के खेतों में खड़ी फसल को भी उजाड़ रहे हैं। गन्ना क्राय केंद्र के इंचार्ज सुरेश का कहना है बंदरों का झुंड प्रतिदिन करीब दो कुंतल गन्ने का नुकसान करते हैं। बंदरों भागने का प्रयास किया जाता है तो बंदर हमला बोल देते हैं। किसानों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। 600 ग्राम चरस के साथ दंपत्ति गिरफ्तार
जेएनएन, बिजनौर। पुलिस ने धामपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक दंपति को देखकर उनकी तलाशी ली। जिसमें दोनों के पास से करीब 600 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों ने कपड़ों में यह चरस छिपा रखी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
नहटौर-धामपुर मार्ग पर सोमवार को पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मुस्लिम कन्या इंटर कॉलेज के निकट एक दंपति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा गया। जब पुलिस उनके पास पहुंची तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम ने शक होने पर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शहजाद उर्फ शब्बू व पत्नी हिना परवीन निवासी मोहल्ला मोलबियान नहटौर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को शब्बू के पास से 350 ग्राम चरस तथा उसकी पत्नी के पास से 250 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों ने अपने कपड़ों में यह चरस छिपाकर रख रखी थी। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित काफी समय से इस धंधे में शामिल हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह चरस कहां से लाते हैं और किन-किन लोगों को देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं उनके संपर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।