विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में बंदरों से जान बचाकर भाग रहे युवक की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 09 Sep 2026 12:16 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में बंदरों को भगाने गए एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में हुई मौत।

  2. शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बंदरों ने बुधवार सुबह छत पर गए युवक पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। स्वजन का कहना है कि बंदर छत पर उछल-कूद कर रहे थे। वह डंडा लेकर उन्हें भगाने गए थे। इसी बीच बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। उनके स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

शहर के मुहल्ला मिर्दगान निवासी उमैर बुधवार सुबह घर पर थे। नौ बजे बंदरों का झुंड घर की छत पर आ गया। बंदर उछल-कूद करने लगे। उमैर बंदरों को भगाने के लिए डंडा लेकर छत पर चले गए। इसी बीच बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। उनसे बचने के लिए उमैर पीछे हटे। अचानक जीने के पास छत से नीचे गिर गए। सिर जमीन में लगने से वह लहूलुहान हो गए।

चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वजन व मुहल्ले के लोगों ने पास के एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमैर से मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चें हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। मुहल्लेवालों का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करता थे।

परिवार का अकेला सहारा थे। स्वजन ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार दिया है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि इस संंबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।

शहर के कई मुहल्लों में बंदरों का आंतक

शहर के कई मुहल्लों में बंदरों का आतंक है। बंदरों से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि छत पर रखा सामान तोड़फोड़ कर देते हैं। कपड़े तक फाड़ देते हैं। बंदर घर के अंदर घुसकर सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका व प्रशासन से मांग की जा चुके हैं। लेकिन कोई उन्हें पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया।