विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोतवाली में लव जिहाद का पहला मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 15 Dec 2020 10:26 PM (IST)

जेएनएन बिजनौर। सरकार द्वारा लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए बनाए गए नए कानून के तहत

कोतवाली में लव जिहाद का पहला मुकदमा दर्ज
कोतवाली में लव जिहाद का पहला मुकदमा दर्ज

जेएनएन, बिजनौर। सरकार द्वारा लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए बनाए गए नए कानून के तहत मंगलवार को धामपुर कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। संप्रदाय विशेष का आरोपित युवक क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को सोनू नाम बताकर अपने साथ ले गया था। वह उससे निकाह करने की फिराक में था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को नहटौर क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पास के गांव किराखेड़ी निवासी 18 वर्षीय साकिब पुत्र अब्दुल वसी सेामवार को अपने साथ ले गया था। इसका पता लगने पर लड़की के स्वजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि आरोपित युवक लड़की को लेकर नहटौर में एक स्थान पर ले गया था, जहां से मंगलवार सुबह उसे दबोच लिया गया। आरोप है कि साकिब ने अपना नाम सोनू बताकर लड़की से दोस्ती कर ली थी। वह लड़की के स्कूल से आते-जाते समय अक्सर उससे मिलने पहुंच जाता था। लड़की को झांसा देकर उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। सोमवार को वह लड़की को लेकर फरार हो गया और निकाह करने की फिराक में था। लड़की के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की और मंगलवार को उसे दबोच लिया। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपित को नहटौर क्षेत्र से दबोचा गया है। लव जिहाद के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की को उसके स्वजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।