विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard Attack: 12 घंटे में दो कुत्तों को खा गया गुलदार, बिजनौर के इस गांव में दहशत का माहौल

Published: Sun, 08 Jun 2025 05:19 PM (IST)

बिजनौर के बादशाहपुर गांव में तेंदुए ने 12 घंटे में दो कुत्तों को मार डाला जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल ...और पढ़ें

12 घंटों के अंदर दो कुत्तों को मारकर खा गया गुलदार।
12 घंटों के अंदर दो कुत्तों को मारकर खा गया गुलदार।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गुलदार गांव बादशाहपुर में 12 घंटे के अंदर ही दो कुत्तों को मारकर खा गया। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़वाने की मांग की है। गांव बादशाहपुर के खेतों में कई दिन से गुलदार दिख रहा है। शनिवार को किसान ऋषिपाल सिंह अपने पालतु कुत्ते के साथ खेत पर गए थे।

अचानक गन्ने के खेत से गुलदार निकला और उनके कुत्ते को मुंह में दबाकर भाग गया। काफी तलाशने पर भी कुत्ते का कुछ पता नहीं चला। वहीं गांव निवासी भरत सिंह के घेर में रविवार रात एक आवारा कुत्ता सो रहा था। तड़के लगभग चार बजे गुलदार घेर में आ गया और आवारा कुत्ते को उठाकर खेतों की ओर भाग गया।

किसानों का कहना है कि पहले भी गुलदार कई कुत्तों व बेसहारा पशुओं को मार चुका है। खेतों में पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम का कहना है कि मामले की सूचना विभाग को नहीं दी गई है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगवाया जाएगा।