जवाहर नवोदय में पढ़ना चाहते हैं तो आनलाइन आवेदन करें, कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि है 30 सितंबर
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कक्षा 9 व 11 में प्रवेश हेतु आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
जिले के कक्षा 8 व 10 के छात्र पात्र।
संवाद सहयोगी,चांदपुर (बिजनौर)। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 एवं 11 में पार्श्व प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित कर दी गई है। जिले में कक्षा 8 व 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर सकते है।
कक्षा 9 में आवेदन के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11 में आवेदन के लिए बेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर आवेदन करना होगा। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य अमरीश चौहान ने दी है।
