जाट संसद में समाज में फैली कुरीतियों के खात्मे का लिया संकल्प
बिजनौर : राष्ट्रीय जाट एकता मंच भारत द्वारा आयोजित जाट संसद में समाज में फैली कुरीति के खात्
बिजनौर : राष्ट्रीय जाट एकता मंच भारत द्वारा आयोजित जाट संसद में समाज में फैली कुरीति के खात्मे, सामाजिक एकता पर बल देने, आरक्षण के लिए संघर्ष करने का निर्णय गया। साथ ही नांगसोती में किसान पीठ पर महाराजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
किरतपुर रोड स्थित एक बेंकट हाल में आयोजित जाट संसद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल ¨सह ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा जरूरी है। बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए सभी को एक होकर आगे आना चाहिए। आजाद ¨हद सेना के संस्थापक व आजाद ¨हद राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष महाराजा महेंद्र प्रताप के कैलेंडर का विमोचन किया। महाराज महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र कुंवर चरत प्रताप ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने देश से 32 साल बाहर रहने के बाद भी देश की सेवा की। जिलाध्यक्ष पदम ¨सह की अध्यक्षता एवं सुरेश आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम न्यायमूर्ति आरके ¨सह, सीताराम ¨सह राणा, कामेंद्र ¨सह, र¨वद्र ¨सह मान, दमन ¨सह, रमेश देशवाल, र¨वद्र योगी, अशोक कुमार, हुकम ¨सह, बिजेंद्र ¨सह, नौबहार ¨सह आदि मौजूद रहे