कहानी संग्रह बाजी का विमोचन
बिजनौर: साहित्यकार सुमन चौधरी की कहानी संग्रह बाजी का रविवार को विमोचन किया गया। उनकी
बिजनौर: साहित्यकार सुमन चौधरी की कहानी संग्रह बाजी का रविवार को विमोचन किया गया। उनकी सभी कहानियां आल इंडिया रेडियो से प्रसारित हो चुकी है।
बिजनौर के मोहल्ला शिवपुरी लेन निवासी साहित्यकार सुमन चौधरी की कहानी संग्रह बाजी का विमोचन रविवार को नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में अंतराष्ट्रीय कहानीकार सुभाष नीरव, अलका ¨सह, नीलिमा कुलश्रेष्ठ, व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी, प्रेम जनमेजय, जितेंद्र जीतू एवं अन्य साहित्यकारों ने सामूहिक रूप से किया। सभी साहित्यकारों ने सुमन चौधरी के कहानी संग्रह की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि यह सुमन चौधरी की छठी पुस्तक है। इससे पहले उनके दो व्यंग्य संग्रह, दो काव्य संग्रह एवं एक लघु कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके है। सुमन चौधरी ने बताया कि उनकी सभी कहानियां आल इंडिया रेडियो से प्रसारित हो चुकी है।