डी 1,2, क्वारंटाइन केंद्र और रसोई का किया निरीक्षण
बिजनौर जेएनएन। नोडल अधिकारी विशेष सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रुके लोगों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका में चल रही सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया जिसके बाद निगरानी समिति के सदस्यों के साथ पालिका सभागार में बैठक की जिसमें कोरोना संक्रमितों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
क्वारंटाइन केंद्र और रसोई का किया निरीक्षण
बिजनौर, जेएनएन। नोडल अधिकारी विशेष सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रुके लोगों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका में चल रही सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया, जिसके बाद निगरानी समिति के सदस्यों के साथ पालिका सभागार में बैठक की, जिसमें कोरोना संक्रमितों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को नहटौर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सीएचसी में बने क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गुरुचरण सिंह से रुक रहे प्रवासी कामगारों के बारे में जानकारी ली। यहां रुके चार प्रवासी कामगारों को दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। इसके बाद नोडल अधिकारी ने त्यागी इंटर कॉलेज में बने क्वारंटाइन केंद्र की सफाई व्यवस्था व अन्य का भी निरीक्षण किया तथा अधिशासी अधिकारी धर्मदेव से वहां की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली साथ। यहां झारखंड के 19 प्रवासी कामगार रुके हुए हैं। नोडल अधिकारी ने सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान हरेंद्र सिंह, रमेश चंद चौहान, बृजभूषण और कोतवाल एसपी सिंह मौजूद रहे।
निगरानी समिति की बैठक ली :
नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने निगरानी समिति की भी बैठक ली। जिसमें सभी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए सरकार द्वारा समय समय पर दिये गये दिशा निर्देश व निर्णयों से जन मानस को अवगत कराना है। मौहल्ला व गांव में किसी बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दें। घर घर जाकर खोज करने तथा सर्विलांस टीम की सहायता करें। उन्होंने सदस्यों से उनकी कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमवीर त्यागी, कपिल देव, करण सिंह, अतुल चौहान, नेमीशरण, सुरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।