यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाजारों में इलेक्ट्रिक लाइटों की बढ़ी डिमांड
अहोई अष्टमी के बाद बाजारों में लगी लगी दुकानों पर इलेक्ट्रानिक लाइटों और अन्य उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। वहीं ...और पढ़ें

जेएनएन, बिजनौर। अहोई अष्टमी के बाद बाजारों में लगी लगी दुकानों पर इलेक्ट्रानिक लाइटों और अन्य उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। वहीं बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। इस बार दीपावली पर आमद बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
इस साल दीपावली पर पिछले सालों के सजावटी झालर, पेपर कटिग, रंगोली रंग, झालरें और मूर्तियों पर महंगाई का असर दिखाई दिया। दुकानदारों की मानें तो इस साल पिछले साल के मुकाबले दो गुना रेट बढ़े हैं। दीपावली पर बिजली के सजावटी सामान, झालर, शोपीस, कंडील आदि अन्य उत्पाद भी महंगे हुए हैं, कितु लोग बढ़ती महंगाई के बावजूद जरूरत का सामान खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। किराना व्यापारी मोंटू अग्रवाल बताते हैं कि पिछले दिनों सरसों का तेल 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब पीली सरसों का तेल 200 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। रिफाइंड तेल की कीमत 105 से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। व्यापारियों की मानें तो धनतेरस और छोटी दीपावली पर बर्तनों और चांदी के सिक्कों की खरीदना बढ़ने की संभावना है। बर्तन व्यापारी मानवेंद्र बताते हैं कि लोग जरूरत के मुताबिक बर्तन खरीदते हैं। इस बार तांबा और पीतल के बर्तनों की कीमत बढ़ने की वजह से अभी ग्राहक कम आ रहे हैं। दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ
नूरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ चांदपुर विधायक कमलेश सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। गुरुवार देर शाम रामलीला मैदान में आयोजित दीपावली मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार निरंतर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को घर भिजवाने तथा उन्हें मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की गई। एसडीएम हिमांशु वर्मा की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेदप्रकाश सिंह, ईओ एके सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, धर्मेंद्र जोशी, प्रणय मनु गुप्ता, प्राची गुप्ता, अंकित जोशी, राजेन्द्र चौधरी तथा अशोक राजपूत आदि ने हिस्सा लिया।
