Move to Jagran APP

अवैध रूप से चल रही मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी

बिजनौर के स्योहारा प्रशासनिक अफसरों ने नगर के पीर बाजार में अवैध रूप से चल रही एक मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी। यहां पर भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल बरामद किया है। इसके अलावा फैक्ट्री संचालक पर पटाखे बेचने का भी आरोप है। यहां से अफसरों ने 35 किलो पटाखे भी बरामद किए हैं। जबकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। स्योहारा (बिजनौर) : प्रशासनिक अफसरों ने नगर के पीर बाजार में अवैध रूप से चल रही एक मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी। यहां पर भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल बरामद किया है। इसके अलावा फैक्ट्री संचालक पर पटाखे बेचने का भी आरोप है। यहां से अफसरों ने 35 किलो पटाखे भी बरामद किए हैं। जबकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:49 PM (IST)
अवैध रूप से चल रही मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी
अवैध रूप से चल रही मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी

स्योहारा (बिजनौर) : प्रशासनिक अफसरों ने नगर के पीर बाजार में अवैध रूप से चल रही एक मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी। यहां पर भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल बरामद किया है। इसके अलावा फैक्ट्री संचालक पर पटाखे बेचने का भी आरोप है। यहां से अफसरों ने 35 किलो पटाखे भी बरामद किए हैं। जबकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम वीरेन्द्र कुमार मौर्य व सीओ महावीर ¨सह ने पीर के बाजार में स्थित एक मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा। आरोप है कि यह फैक्ट्री बिना रजिस्ट्रेशन के ही चला रही थी। अफसरों की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया। आरोप यह भी है कि फैक्ट्री संचालक दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखे बेचने का भी काम कर रहा था। छापे के दौरान 200 किलो तैयार मोमबत्ती, करीब 500 किलो कच्चा माल मौके पर पकड़ लिया। साथ ही यहां से करीब 35 किलो पटाखे, तीन गैस सिलेंडर व मोमबत्ती बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एसआइ रविन्द्र कुमार नैन की तहरीर पर फैक्ट्री संचालक जामिन पुत्र मुन्ना निवासी पीर का बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.