सील गांव में की होम डिलीवरी की व्यवस्था
पांच दिन पूर्व ग्राम किबाड़ में एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया गया था। तभी से गांव की चारों सीमाओं पर बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ग्रामीणों की समस्या और जरूरी सामान की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने दूध
बिजनौर जेएनएन। पांच दिन पूर्व ग्राम किवाड़ में एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया था। तभी से गांव की चारों सीमाओं पर बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ग्रामीणों की समस्या और जरूरी सामान की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने दूध, फल और सब्जी के लिए होम डिलीवरी की सुविधा की है।
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम किवाड़ में 22 मई को 23 वर्षीय एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। युवक पूना से मुंबई होता हुआ 13 मई को अपने गांव पहुंचा था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरे गांव को सैनिटाइज कर सीमाएं सील कर दी थीं। इसके चलते ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा के जरूरी सामान की परेशानी खड़ी हो गई थी। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने गांव में सब्जी, फल, दूध, ब्रेड और राशन सामग्री की सप्लाई के लिए अलग-अलग लोगों की ड्यूटी लगाई है। गांव की सीमा के बाहर यह सभी सामान लेने के बाद गांव में होम डिलीवरी कराई जा रही है। इस व्यवस्था के लिए गांव निवासी नॉनी त्यागी, अमित चौधरी, सोनू चौधरी और अंकित शर्मा आदि को नियुक्त किया गया है। गांव की चारों सीमाओं पर गर्मी बढ़ने के बावजूद चिलचिलाती धूप में पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। इनके लिए भी भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।