विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी के तेज बहाव में बह गया हस्तिनापुर संपर्क मार्ग, आवागमन सुचारू होने की उम्मीद भी टूटी

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 03 Aug 2026 02:28 PM (IST)

गंगा का पानी उतरने के बावजूद बिजनौर में हस्तिनापुर संपर्क मार्ग तेज बहाव में बह गया। सड़क टूटने से हस्तिनापुर ...और पढ़ें

पांडव नगर पुलिस चौकी के पास कटी सड़क व पानी से गुजरता किशोर। जागरण

पांडव नगर पुलिस चौकी के पास कटी सड़क व पानी से गुजरता किशोर। जागरण

HighLights

  1. हस्तिनापुर संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया।

  2. पांडव नगर पुलिस चौकी के पास सड़क को नुकसान।

संवाद सूत्र, जलीलपुर (बिजनौर)। यूं तो गंगा का पानी तेजी से उतरने लगा है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते पांडव नगर पुलिस चौकी के पास हस्तिनापुर जाने वाली सड़क टूट गया, जिससे यातायात के खुलने के उम्मीद टूट गई है ।

खादर क्षेत्र में आई बाढ़ से क्षेत्र के कई गावों में पानी भर गया था। वहीं नारनौर के निकट बनी पांडव नगर पुलिस चौकी के पास हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग पर तीन फिट तक पानी बह रहा था। रविवार की सुबह से पानी उतरना शुरु हुआ तो लोगों ने राहत की सास ली लेकिन पानी उतरने पर पता लगा कि पानी के तेज बहाव में सड़क भी काफी दूर तक कट गई है, जिससे हस्तिनापुर मार्ग पर जल्दी यातायात बहाल होने की उम्मीद टूट गई है। सड़क पर पानी बहने के चलते चार दिन से हस्तिनापुर मार्ग बंद कर दिया गया था। तेजी के साथ बहे पानी ने सडक की हालत खराब कर दी है। सड़क कट जाने से इस मार्ग पर जल्दी यातायात व्यवस्था बहाल होना दिखाई नही पड़ता है।