CBSE Result 2019 : सोशल मीडिया से दूर हर्षित गुप्ता बने बिजनौर के टॉपर
Central Board of Secondary Education सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में डीडीपीएस के छात्र हर्षित गुप्ता ने 98.60 फीसद अंक से जिला टाप किया है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 04:35 PM (IST)
बिजनौर, जेएनएन। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में डीडीपीएस के छात्र हर्षित गुप्ता ने 98.60 फीसद अंक से जिला टाप किया है। नई बस्ती निवासी झालू में शिक्षक पंकज गुप्ता के पुत्र हर्षित नियमित 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं। जिला टाप करने के पीछे उनका सोशल मीडिया से दूरी है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनका कहना है कि लगन व मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है, जो उसने कर दिखाया है। दूसरे छात्रों को वह मन लगाकर पढ़ना चाहिए।
अथक कुमार सिंह रहे दूसरे स्थान पर
बिजनौर पब्लिक स्कूल के छात्र अथक कुमार सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह 98.20 फीसद अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। बिजेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। अथक बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं।
सफलता का राज,पांच घंटे हररोज पढ़ाई
अथक ने हाईस्कूल की पढ़ाई सेंट मैरीज स्कूल बिजनौर से की है। वह इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। वह नियमित करीब पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि लगन व मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है,जो उसने कर दिखाया है। दूसरे छात्रों को वह मन लगाकर पढ़ने की सीख देता है।
अंशिका तीसरे व अदिति चौथे स्थान पर
वहीं आधार शिला चांदपुर की अंशिका आनंद ने 98 फीसद अंक लाकर तीसरे व नगीना के एलआरएस एकेडमी की अदिति लांबा ने 97 फीसद अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। टापर सिविल सर्विस व डाक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं। सीबीएसई परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन से छात्र-छात्राएं काफी गदगद हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें