विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलदार का आतंक जारी... बालिका को हमलाकर मार डाला, बिजनौर में 26 महीने में 33वीं मौत

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:23 AM (IST)

शुक्रवार रात कंडरावाली गांव में एक बालिका को गुलदार ने मार डाला। चार दिन पहले मंडावली में भी एक बालक ...और पढ़ें

बिजनौर में गुलदार के हमले में मृत गुड़िया का फाइल फोटोः स्वजन
बिजनौर में गुलदार के हमले में मृत गुड़िया का फाइल फोटोः स्वजन

HighLights

  1. डेरे के बाहर किया हमला, चार दिन पहले बालक को मार दिया था
  2. 26 माह में गुलदार के हमले में यह 33वीं मौत, ग्रामीणों में दशहत

संवाद सूत्र, जागरण. रायपुर सादात (बिजनौर)। जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार रात गुलदार ने गांव कंडरावाली में डेरे के पास बालिका को मौत के घाट उतार दिया। चार दिन पहले भी गुलदार ने मंडावली में बालक को मार दिया था। 26 माह में गुलदार के हमले में यह 33वीं मौत है। चार दिन में दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

डेरे पर रहता है परिवार

लखीमपुर खीरी निवासी प्रेम सिंह नगीना देहात क्षेत्र के गांव कंडरावाली में पूर्व प्रधान के यहां डेरे पर परिवार के साथ रहते हैं और यहीं मजदूरी करते हैं। खेत पर ही डेरा बना हुआ है। शुक्रवार को प्रेम सिंह परिवार के साथ डेरे पर थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी गुड़िया किसी काम से डेरे के बाहर आई तो खेत से निकलकर आए गुलदार ने गुड़िया पर हमला कर दिया। यह देख स्वजन शोर मचाते हुए दौड़े तो गुलदार बालिका को छोड़कर खेतों में घुस गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घाेषित

स्वजन गंभीर रूप से घायल गुड़िया को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की तलाश में खेतों में कांबिंग कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पिंजरा लगाया जाएगा।

 

गुलदारों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से रात या दिन में बच्चों को खेतों के आसपास न भेजने को कहा गया है। अभिनव राज, डीएफओ