Move to Jagran APP

दूल्हे और बरातियों को बंधक बनाया, बिना निकाह लौटी बरात

मंडावली (बिजनौर) क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे और बरात को बंधक बना लिया गया। वहीं गांव पहुंची मंडावली पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की गई। कई थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में निकाह नहीं करने की सहमति बन गई। आखिरकार बरात बिन दुल्हन लौट गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 10:21 PM (IST)
दूल्हे और बरातियों को बंधक बनाया, बिना निकाह लौटी बरात
दूल्हे और बरातियों को बंधक बनाया, बिना निकाह लौटी बरात

मंडावली, (बिजनौर) : क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे और बरात को बंधक बना लिया गया। वहीं, गांव पहुंची मंडावली पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की गई। कई थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में निकाह नहीं करने की सहमति बन गई। आखिरकार बरात बिन दुल्हन लौट गई।

loksabha election banner

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बरात आनी थी। काफी देर तक इंतजार करने बाद भी बरात गांव नहीं आई। दिन ढलने पर दूल्हे पक्ष के कुछ लोग दूल्हे के साथ दुल्हन के परिवार में पहुंचे। उन्होंने दूल्हे के निकाह के लिए तैयार नहीं होने की बात कही। इस पर दुल्हन पक्ष आगबबूला हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और आधा दर्जन से अधिक परिजनों को बंधक बना लिया। उन्होंने सगे-संबंधियों और गांव वालों को न्यौता देने के बाद बगैर सूचना बरात नहीं लाने और निकाह नहीं करने पर समाज में अपमान होने की बात कही। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को खरीखोटी सुनाई।

बरात बंधक बना लिए जाने की सूचना पर मंडावली पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों का गुस्सा पुलिस पर भी फूट पड़ा। पुलिस और उनमें काफी झड़प हुई। इससे पहले की मामला तूल पकड़ता, नजीबाबाद, मंडावली और अन्य थाने से पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने लड़की पक्ष द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। इसके बाद घंटों दोनों पक्षों में बातचीत हुई। पुलिस का कहना था कि दूल्हा निकाह के लिए राजी नहीं है, उसके किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है। उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी लड़की से निकाह कराना दोनों परिवारों के लिए उचित नहीं होगा। जिस पर दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई किए बगैर निकाह की रस्म आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.