विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ganga Expressway के लिए सत्यापन जारी, कई गांवों के रिकाॅर्ड व मौजूद भूमि में अंतर; खामियां सुधरने पर होगा अधिग्रहण

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 11 Jul 2026 06:06 PM (GMT+05:30)

Ganga Expressway: बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के 63 में से 40 गांवों में भूमि सत्यापन पूरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि सत्यापन जारी।

  2. सदर तहसील के 40 गांवों में सत्यापन कार्य पूर्ण।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे में चयनित तहसील सदर के चयनित 63 गांवों में से 40 गांवों में किसानों के अंश समेत उनकी वास्तविकता की पड़ताल का काम पूरा हो चुका है, जबकि 23 गांवों में पड़ताल का काम चल रहा है। पड़ताल के दौरान ग्राम झाल समेत कई गांव में रिकाॅर्ड और मौके पर मौजूद भूमि में दोगुना अंतर मिला है। रिकार्ड और स्थलीय सत्यापन का काम पूरा होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को भूमि के अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।

अमरोहा से बिजनौर से होकर हरिद्वार जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे में जनपद की तीन तहसीलों के 105 गांव शामिल है, इनमें सर्वाधिक 63 गांव तहसील सदर के है। नोएडा की एसए इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के विशेषज्ञों ने चयनित गांवों में सर्वे का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट यूपीडा को सौंप दी थी।

रिपोर्ट में संबंधित गांवों में भूमि में किसानों के अंश निर्धारण, ग्राम समाज, तालाब, नदी आदि का सत्यापन कराए जाने की संस्तुति की गई थी। इन सभी चयनित गांवों में से 40 गांवों में सत्यापन का काम पूरा हो चुका है, जबकि 23 गांवों में सत्यापन का काम चल रहा है। बताते हैं कि सत्यापन के दौरान ग्राम झाल समेत कई अन्य गांवों में सर्वे के बाद मिले रिकार्ड और मौके पर मिली भूमि में दोगुने का अंतर मिला है।

खामियां पूरी होने के बाद रिकार्ड यूपीडा को भेजा जाएगा। सत्यापन कार्य में 35 हल्का लेखपाल और पांच कानूनगो की डयूटी लगाई गई है। इसके बाद रिपोर्ट यूपीडा को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद अधिग्रहण की कार्यवाही होगी। 

गंगा एक्सप्रेसवे में प्रस्तावित गांव

  • जलालपुर बुच्चा
  • उलेड़ा
  • झाल
  • फतेहपुर कलां
  • बाजिदपुर
  • खासपुर
  • खैरपुर
  • नंगली
  • निलोहा
  • चौकपुरी
  • फतेहपुर खुर्द
  • मुकेयादपुर
  • धर्मपुरा
  • महनंगली
  • राघोरामपुर
  • सारंगपुर
  • मोहिनपुर दरगा
  • शाहपुर खेम्मा
  • लाडपुर
  • इस्लामपुर पाहू
  • इफ्तखारपुर दरगा
  • आलमपुर धापी
  • जहांगीरपुर लालू
  • मिर्जापुर पूरन
  • नसीरी
  • पेद्दा
  • महमूदपुर नौआबाद
  • कच्छपुरा
  • इस्माइल की नंगली
  • गजरौला अचपल
  • सिप
  • मुकीमपुर धर्मसी
  • बेगमपुर
  • इस्सापुर जंगल
  • मुधसुदनपुर जागन
  • इस्लामपुर जलाल
  • अलीपुर मुकान
  • पपार खुर्द
  • खन्ना पट्टी
  • स्वाहेड़ी बुजुर्ग
  • अलकपुर
  • मंडावर रूरल
  • मौहंडिया
  • मोहसनपुर चकरा
  • शेरपुर जलाल
  • माहेश्वरी
  • बीरपुर
  • अलीपुर नंगला
  • मुकरमपुर
  • नंदरामपुर
  • सुल्तानपुर डंगर
  • माचकी
  • रानीपुर
  • जफरपुर आशु
  • केलपुर
  • खानपुर माधो
  • खुड़ाहेड़ी
  • ग्यासपुर
  • दौलतपुर
  • भवानीपुर

सर्वे के बाद सभी 63 गांवों में से 40 में सत्यापन का काम पूरा हो गया। सत्यापन के दौरान कुछ खामियां मिली है, जिन्हें दूर करने के बाद रिपोर्ट यूपीडा को भेजा जाएगी।
-आशीष सक्सेना, तहसीलदार सदर।