विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे की भूमि को लेकर घमासान: 447 आपत्तियां दर्ज, बिजनौर में किसानों ने मांगा बाजार रेट से मुआवजा 

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 21 Sep 2026 06:49 PM (IST)

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बिजनौर के 109 गांवों में प्रस्तावित भूमि पर 447 आपत्तियां दर्ज की गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. बिजनौर में 109 गांव की भूमि का हाेना है अधिग्रहण।

  2. रिकॉर्ड संशोधन और बाजार दर पर मुआवजे की मांग प्रमुख।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए प्रस्तावित जनपद के 109 गांवों में चयनित की गई भूमि पर 447 आपत्ति दर्ज कराई गई, इनमें अधिकांश आपत्ति रिकार्ड में संशोधन, मुआवजे की धनराशि में बाजार की दर से वृद्धि की है।

कुछ आपत्ति ऐसी भी है, जिनमें किसानों की सहमति बिना उनकी जमीन का चयन किया जाना शामिल है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट कार्रवाई के लिए यूपीडा को भेजी जाएगी।

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के ग्राम ततारपुर, पहाड़पुर, हिलालपुर, चौकीपुरी और फतेहपुर समेत 62 गांव की भूमि प्रस्तावित है। सर्वे और सरकारी और किसानों की भूमि के अंश निर्धारण के बाद रिपोर्ट यूपीडा की भेजी जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण से पूर्व जनपद में गंगा एक्प्रेसवे के लिए प्रस्तावित 107 में चयनित की भूमि पर आपत्ति मांगी गई थी।

सोमवार तक कुल 447 आपत्ति दर्ज की गई, इनमें बिजनौर की 290, चांदपुर में 146 और नजीबाबाद तहसील 51 आपत्ति शामिल है। अधिकांश आपत्ति रिकार्ड में संशोधन, मुआवजे की धनराशि में बाजार की दर से वृद्धि की है। कुछ आपत्ति ऐसी भी है, जिनमें किसानों की सहमति बिना उनकी जमीन का चयन किया जाना शामिल है।

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए ग्राम चंदोक, बिशनपुर, वीरपुर, गौंसपुर ऐतमाली और गौंसपुर विला ऐतमाली, शरीफपुर बंगर ऐतमाली और शरीफपुर बंगर विला ऐतमाली, केशोपुर, मौहम्मदअलीपुर द्वारिका, बरखुरदारपुर गोपाल, शहरयापुर बंगर, फजलपुर पर्वत, शेरपुर जमाल के विभिन्न गाटो में स्थित भूमि चयनित की गई है।

अब तक चयनित भूमि पर एसडीएम कार्यालय में 51 आपत्ति दर्ज कराई गई, इनमें अधिकांश आपत्ति ऐसी थी, जिनमें बिना सहमति किसान की भूमि का चयन कर लिया गया।

चांदपुर एसडीएम के समक्ष 186 किसानों ने दर्ज कराई आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति दर्ज करने वाले अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिनकी भूमि आबादी के नजदीक आ रही है वह आबादी के हिसाब से भूमि की दर निर्धारित कर मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं दर्जनों किसानों ने जारी किए गए नोटिस में दर्ज मृतक के स्थान पर वारिसो का नाम दर्ज करने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है। मुआवजे के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए भूस्वामी अपना नाम दर्ज करने के लिए भी आपत्ति दर्ज करा रहे है।

इन्होंने कहा

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चयनित की गई भूमि पर अब तक 447 आपत्ति आई है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट कार्यवाही के लिए यूपीडा को भेजी जाएगी।
-शरद कुमार पाल, एडीएम न्यायिक।