यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में घुसकर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह युवक ने घर में घुसकर चार साल की बच्ची के साथ ...और पढ़ें

जेएनएन, बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह युवक ने घर में घुसकर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। सुबह उसकी पत्नी कुछ दूरी पर एक मकान से पशुओं के लिए चारा लेने चली गई। चार साल की बच्ची घर में अकेली थी। तभी गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। इसी बीच आरोपित भाग निकला। लहूलुहान हालत में स्वजन बच्ची को थाने ले गए। पुलिस ने बच्ची का उपचार करने के साथ ही मेडिकल कराया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह भी पहुंच गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ उदय प्रताप ने बताया कि आरोपित दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। फास्ट ट्रैक अदालत में होगी सुनवाई
हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर दी है। अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने केस को जल्द ही अंजाम तक पहुंचाने का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है। एसपी ने कहा कि केस को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाएगा। केस की निगरानी कर गवाही कराई जाएगी। वहीं आरोपित पर एनएसए लगवाने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता ललित कुमार का कहना है कि मामला दो जातियों का है। मासूम के साथ जघन्य अपराध हुआ है, इसलिए एनएसए की कार्रवाई की जा सकती है।
