Move to Jagran APP

महिला पुलिस मित्र है 'बिजनौर की नारी शक्ति'

बिजनौरजेएनएन। महिला पुलिस मित्रों के साथ पुलिस अफसरों ने शनिवार को पुलिस लाइन में गोष्ठी की। एसपी ने महिला पुलिस मित्रों से शांति व्यव्यस्था बनाए रखने की अपील की। कहा नारी अबला नहीं सबला है। महिलाएं बिजनौर की नारी शक्ति है। कुरीतियों व बुराईयों को समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:02 AM (IST)
महिला पुलिस मित्र है 'बिजनौर की नारी शक्ति'
महिला पुलिस मित्र है 'बिजनौर की नारी शक्ति'

महिला पुलिस मित्र है 'बिजनौर की नारी शक्ति'

loksabha election banner

बिजनौर,जेएनएन। महिला पुलिस मित्रों के साथ पुलिस अफसरों ने शनिवार को पुलिस लाइन में गोष्ठी की। एसपी ने महिला पुलिस मित्रों से शांति व्यव्यस्था बनाए रखने की अपील की। कहा नारी अबला नहीं सबला है। महिलाएं बिजनौर की नारी शक्ति है। कुरीतियों व बुराईयों को समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है।

पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि किसी भी समाज, किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है। इसलिए बिजनौर की कानून, शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, बुराइयों को खत्म करने के लिए यह निश्चय लिया गया है। पवित्र काम के लिए महिलाओं का सहयोग लिया जाए। महिलाएं भी समाज में सभी कार्यो को सफलतापूर्वक कर रही हैं। आज की महिला अबला नहीं सबला है। इसलिए महिला पुलिस मित्रों के प्लेटफार्म के माध्यम से पुलिस यह सुनिश्चित करें कि कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा, जुआ, चोरी तथा दहेज जैसे अपराधों के नियंत्रण को महिलाओं की भागीदारी हो। उनका भी बराबर का अधिकार है। महिला पुलिस मित्रों को यह आश्वासन भी दिया कि उनका थानों में आने पर पूरा-पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। संचालन उर्दू अनुवादक अयूब अहमद ने किया। एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ अर्चना सिंह, आरआइ विद्यानिवास मिश्र ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.