विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी मिल पर छठे दिन में धरने पर डटे किसान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 11:04 PM (IST)

नजीबाबाद स्थित किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का छठे दिन में ...और पढ़ें

चीनी मिल पर छठे दिन में धरने पर डटे किसान
चीनी मिल पर छठे दिन में धरने पर डटे किसान

बिजनौर, जागरण टी। नजीबाबाद स्थित किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का छठे दिन में धरना जारी रहा। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान के नेतृत्व में किसान चीनी मिल परिसर में छठे दिन भी डटे रहे। विपिन चौहान ने कहा कि चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दबाए बैठी है। करीब 25 करोड़ रुपया चीनी मिल पर किसानों का बकाया है। हालांकि चीनी मिल ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजने का दावा किया है। लेकिन किसान की मोटी रकम चीनी मिल के पास है। जब तक चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान की पाई-पाई किसानों की नहीं देती तब तक किसान आंदोलन पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कोरोना काल से ही आर्थिक तंगी झेल रहा है। पैसे के अभाव में किसानों परेशान हैं। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। जिला महासचिव चंद्रपाल गहलौत के संचालन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में राघव प्रताप, सतवीर चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, आदेश खानपुर, गुड्डू, आकाश सैनी, हर्ष चौधरी, शान आदि किसान शामिल रहे। गांव फजलपुर तबेला में बनेगी पुलिस चौकी

पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार शाम को पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली रोड स्थित गांव फजलपुर तबेला में पुलिस चौकी निर्माण कराए जाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शान्ति व्यवस्था बनी रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, चौधरी ईशम सिंह, अरविद विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह, परविदर सिंह, राजपाल चौहान, उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, संजय कुमार उपस्थित रहे।