समृद्ध हो रहा किसान, सु²ढ़ हो रही कृषि व्यवस्था: कपिलदेव
नजीबाबाद में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बंद हो चुकीं चीनी मिलों को न केवल चलाया बल्कि उन्हें आसवनी इकाई प्रदान कर स्वावलंबी बनाया। भाजपा कृषि व्यवस्था को सु²ढ़ और किसान को समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है।
बिजनौर, जेएनएन: नजीबाबाद में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बंद हो चुकीं चीनी मिलों को न केवल चलाया, बल्कि उन्हें आसवनी इकाई प्रदान कर स्वावलंबी बनाया। भाजपा कृषि व्यवस्था को सु²ढ़ और किसान को समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सीडीओ कामता प्रसाद, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्रपाल सिंह व उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार में प्रदेश की कई चीनी मिलें बंद की जा चुकी थीं। गन्ना उत्पादन में देश में सबसे आगे रहने वाले उत्तर प्रदेश में सरकारी चीनी मिलें बंद होने का दंश गन्ना उत्पादक किसानों को भुगतना पड़ रहा था। भाजपा सरकार ने बंद चीनी मिलों को चलाकर विकास की नई इबारत लिखी। ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार की अध्यक्षता एवं एडीओ कृषि श्याम सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के नाम संदेश सुना। कार्यक्रम में कई किसान मौजूद रहे। वहीं, मंडी समिति परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में गिने-चुने लोगों ने ही प्रधानमंत्री का संदेश सुना। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की सलाह दी। मंडावली स्थित सिकरौडा सहकारी समिति पर हुए कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री का किसानों के नाम संदेश सुना।
किरतपुर में आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि निदेशक सहकारी ग्राम विकास बैंक महेंद्र धनौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में कीटनाशक दवाई तथा फर्टिलाइजर आदि खेती में काम आने वाले सामान के स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी कृष्ण सिंह की अध्यक्षता एडीओ पंचायत राकेश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में भीष्म सिंह, रावेंद्र सिंह, रजनी कालरा, मोनिका कालरा, बीडीओ केएम सिंह, कृपाल सिंह तथा मुकेश कुमार ने विचार व्यक्त किये। वहीं मंडी समिति परिसर में हुई किसान गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनीश निर्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान हित में कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना के चार लाभार्थियों को 9.30 लाख रुपये के चेक वितरित किए।