Move to Jagran APP

धान केंद्रों पर अव्यवस्था से किसान नाराज

अफजलगढ़ तहसील प्रशासन द्वारा कई दावों के बाद भी धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। केंद्रों में अव्यवस्था के चलते तौल के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को शेरगढ़ किसान सहकारी समिति में लगे धान क्रय केंद्र पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:13 PM (IST)
धान केंद्रों पर अव्यवस्था से किसान नाराज
धान केंद्रों पर अव्यवस्था से किसान नाराज

जेएनएन, बिजनौर। अफजलगढ़ तहसील प्रशासन द्वारा कई दावों के बाद भी धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। केंद्रों में अव्यवस्था के चलते तौल के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को शेरगढ़ किसान सहकारी समिति में लगे धान क्रय केंद्र पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की।

loksabha election banner

किसानों का आरोप है कि शेरगढ़ किसान सहकारी समिति पर स्थापित क्रय केंद्र में एक ही तौल काटा है, जबकि यहां पहुंचने वाले किसानों की संख्या अधिक है। मंगलवार को भी किसानों की लंबी लाइन लगी रही। देर होने से किसानों में गुस्सा भर गया और उन्होंने केंद्र प्रभारी से नाराजगी व्यक्त की। किसान भीम सिंह, ओमप्रकाश, लेखराज सिंह आदि ने बताया कि एक सप्ताह से वे केंद्र पर धान तुलवाने का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से शाम तक धान क्रय केंद्र पर वाहनों की लंबी लाईन लगी रहती है। कुछ किसान तो अपना धान तुलवाने के लिए रात को रास्ते पर ही अपने वाहन खड़े कर ठंड में रात गुजार रहे हैं। इस बारे में केंद्र प्रभारी राहुल कुमार व सहयोगी भगवंत सिंह ने बताया कि केंद्र पर रोज 150 से 200 कुंतल धान तुल रहा है। अभी धान की निकासी न होने के कारण धान को स्टाक करने में समस्या आ रही है। अभी एक ही कांटे पर तौल हो रही। जरूरत पड़ने पर कांटे बढ़ाए जाएंगे। किसानों ने केंद्र पर तौल कांटे बढ़ाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.