शांति व भाईचारे से मनाएं ईद का त्योहार
ईद के त्योहार को लेकर शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार भाई-चारे व आपसी सौहार्द की मिसाल है।
बिजनौर, जेएनएन। ईद के त्योहार को लेकर शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार भाई-चारे व आपसी सौहार्द की मिसाल है। इसलिए इससे प्रेम पूर्वक मनाया जाए। इस दौरान ईद के दिन आने वाली समस्याओं के बारे में सभी से जानकारी ली। शहर कोतवाल ने कहा कि कुर्बानी के बाद मांस के अवशेषों को इधर-उधर नहीं फेंके। एक निर्धारित स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दें। बच्चों को हुड़दंग मचाने से रोका जाए। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। किसी तरह का कोई विवाद है। उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। विवादित स्थानों को आपसी बातचीत से सुलह कर लें। मिल-जुल का ईद का त्योहार मनाएं। मीटिग में मौजूद लोगों से समस्या के बारे में पूछा। बैठक में एसएसआई संजीव कुमार, मनोज सिंह कुच्छल, भूदेव सिंह चंदेल समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।