विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर बिजनौर में रूट डायवर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 86 स्थानों पर होगा रावण दहन

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 19 Oct 2026 07:48 PM (IST)

बिजनौर में दशहरा पर्व के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं, जिसमें 86 स्थानों पर रावण दहन और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू, 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती।

  2. शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस सतर्क।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। दशहरा के त्योहार को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। जिलेभर में 86 जगह रावण का पुतला दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन के दौरान मेलों का आयोजन भी हो रहा है।

वहीं 117 जगह रामलीला मंचन किया गया है। इस दौरान पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई है। शहर के रामलीला मैदान में पुतला दहन और आयोजित मेले को लेकर बुखारा रोड पर बड़े वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह बंद किया गया है।

यह रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था

  • कृष्णा कालेज तिराहा, चांदपुर तिराहा, कालिका माता मंदिर चौराहा की ओर से जानी का चौराहा होते हुए शहर में आने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहनों को चांदपुर तिराहा, कृष्णा कालेज तिराहा से बाइपास से निकाला जाएगा।
  • कंट्रोल रूम तिराहे की ओर से जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा कंट्रोल रूम तिराहे से ही नगीना चौराहा की ओर भेजे जायेगें।
  • रोडवेज चौराहा की ओर से डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा होते हुए बुखारा की चुंगी, जानी का चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन और ई- रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
  • कंट्रोल रूम तिराहे से जानी चौराहा के ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें
  • चांदपुर तिराहा, कृष्णा कालेज तिराहा, कालिका माता मंदिर से जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
  • चांदपुर की चुंगी से हरिहर मंदिर तिराहा, सुदामा पार्क, मदन मोहन चौराहा होते हुए जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
  • डाकखाना चौराहा बुल्ला का चौराहा, मोईन का चौराहा होते हुए जानी चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
  • मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा की ओर से नुमाइश चौराहा, जजी चौराहा, शक्ति चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा होते हुए जानी चौराहा, चादुंपुर तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा से ही बाइपास होकर भेजे जायेंगे।

शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस सतर्क

पुतला दहन वाले स्थानों पर मेले के भी आयोजन किया जा रहा है। इन स्थानों पर पुलिस, पीएसी और अग्निशमन की गाड़ियां तैनात की गई है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

मनचलों पर निगरानी के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सोमवार शाम पैदल मार्च किया। सोमवार को एएसपी सिटी, सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने रामलीला मैदान में होने वाले पुतला दहन और मेला आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दशहरा पर्व को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुतला दहन और मेला आयोजन के समय पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी