यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डबल फाटक फ्लाईओवर को किया गड्ढामुक्त
प्रशासन ने आखिरकार डबल फाटक फ्लाईओवर की सुध ली है। फ्लाईओवर की सड़क को गड्ढामुक्त करके प्रशासन ने राहगीरों को ...और पढ़ें

जेएनएन, बिजनौर। प्रशासन ने आखिरकार डबल फाटक फ्लाईओवर की सुध ली है। फ्लाईओवर की सड़क को गड्ढामुक्त करके प्रशासन ने राहगीरों को राहत दी है। हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
नजीबाबाद नगर में रेलवे क्रासिग पर बने डबल फाटक फ्लाईओवर, भारत टाकीज फ्लाईओवर और जलालाबाद फ्लाईओवर की सड़क लंबे समय से गड्ढामुक्त थी। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई और लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर की सड़क को गड्ढामुक्त करने से पल्ला झाड़ रहे थे। गड्ढायुक्त फ्लाईओवर वाहन संचालक जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा था। त्योहार के मौके पर सड़क पर यातायात संसाधन बढ़ने से गड्ढे बड़ी परेशानी का सबब बन सकते थे। दैनिक जागरण ने फ्लाईओवर के गड्ढामुक्त समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन ने भी फ्लाईओवर की गड्ढायुक्त सड़क को गंभीरता से लिया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने फ्लाईओवर से जुड़े अधिकारियों को फ्लाईओवर की सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। शनिवार को श्रमिकों ने फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य कर सड़क को गड्ढामुक्त किया। हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान फ्लाईओवर पर वाहन संचालकों को कुछ समय तक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। नागरिकों को राहुल कुमार, मोहित कुमार, दिनेश कुमार, अशोक, शुएब, नईम अहमद आदि ने प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर की सड़क को गड्ढामुक्त किए जाने की सराहना की है।
अभी तक चालू नहीं हो पाया मेरठ हाईवे
गंगा के पानी से मेरठ हाईवे पर भिकुंड के सामने सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अभी तक बहसूमा-जसपुर स्टेट हाईवे पर सुचारु रूप से यातायात चालू नहीं हो सका। सड़क अवरुद्ध होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
