Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:17 PM (IST)
जिलाध्यक्ष ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर
जिलाध्यक्ष ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर

बिजनौर जेएनएन। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने को कहा।

loksabha election banner

गुरुवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य भी करती है। भाजपा में सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं तथा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं के समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने संगठन की मजबूती व एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाते रहने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर विपुल शर्मा, दिनेश सैनी, सलीम अंसारी, मलकीत सिंह, मुकेश शर्मा, भीम सिंह रावत, तविदर सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.