Move to Jagran APP

शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती पर अमृत खीर का वितरण

शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगीना के स्वयंसेवकों ने अमृत खीर प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:02 AM (IST)
शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती पर अमृत खीर का वितरण
शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती पर अमृत खीर का वितरण

बिजनौर, जेएनएन: शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगीना के स्वयंसेवकों ने अमृत खीर प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

loksabha election banner

डीवीएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार की देर शाम शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम पर आयोजित उत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील ने शरद पूर्णिमा के दिन चार बड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। शरद पूर्णिमा के साथ ही महर्षि वाल्मीकि जयंती, कार्तिकेय एवं संघ के नानाजी देशमुख के बारे में धार्मिक संदर्भ व प्रसंग बताया इसलिए संघ के लिए शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के अंत मे दूध की अमृत खीर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संघ के मुख्य वक्ता क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील, नगर संघचालक देवेंद्र, विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख हेमंत कुमार, नगर कार्यवाह डा. राहुल त्यागी, नगर बौद्धिक प्रमुख प्रबोध कुमार, नगर संपर्क प्रमुख हुकम सिंह, विकास अग्रवाल, नीरज विश्नोई, मुकेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, पुष्कित अरोड़ा, शिवशंकर सक्सेना, प्रदीप गर्ग, नीरज विश्नोई, गर्वित चौधरी, विकास गुप्ता, संदीप शर्मा, चंद्रशेखर पाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.